ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar news: बिना फ्रैक्चर चढ़ा दिया प्लास्टर! बिहार के सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने

Bihar news: बिहार के SKMCH अस्पताल में एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जहां बिना हड्डी टूटे ही एक मासूम बच्चे को प्लास्टर चढ़ा दिया गया।

बिना फ्रैक्चर प्लास्टर, डॉक्टर की लापरवाही, SKMCH अस्पताल, बिहार मेडिकल सिस्टम, मासूम पर अत्याचार, deepanshu child plaster case, Bihar hospital negligence, fracture misdiagnosis, SKMCH Muzaffarpur, me
3 साल के दीपांशु को बिना फ्रैक्चर प्लास्टर चढ़ा दिया
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar news: बिहार के सबसे बड़े अस्पतालों में गिने जाने वाले मुजफ्फरपुर के SKMCH में चिकित्सा लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बसौली गांव की रहने वाली रानी देवी का 3 साल का बेटा दीपांशु, खेलते समय गिर पड़ा था। मामूली चोट पर जब वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचीं, तो डॉक्टर ने एक्सरे के बाद तुरंत उसके कंधे में प्लास्टर चढ़ा दिया — बिना यह सुनिश्चित किए कि हड्डी टूटी भी है या नहीं।


प्लास्टर चढ़ाए जाने के कुछ ही दिनों बाद दीपांशु के कंधे पर घाव बन गया और उसमें मवाद भर गया। बच्चा दर्द से कराहता रहा, लेकिन जब मां उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचीं, तो सच सामने आया — बच्चे के कंधे में कोई फ्रैक्चर ही नहीं था! रानी देवी दोबारा SKMCH पहुंचीं, जहां एक बार फिर जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों का दावा है कि "यह सूजन की वजह से दर्द था", लेकिन सवाल यह उठता है कि बिना फ्रैक्चर के प्लास्टर क्यों चढ़ाया गया?


अब बच्चे को अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।

परिजन अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे इलाके में इस लापरवाही को लेकर गुस्सा और बेचैनी का माहौल है। SKMCH की निदेशक डॉ. कुमारी विभा ने दावा किया है कि बच्चे का इलाज अस्पताल में ही किया जाएगा, लेकिन इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की सुधरती व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें