ब्रेकिंग न्यूज़

Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Bihar News: महिला CO ने किया खेल...DM ने पकड़ लिया, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दे दिया यह दंड... Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली Raja Raghuvanshi Murder Case: कौन है सोनम का आशिक राज कुशवाहा? जिसकी वजह से गई राजा रघुवंशी की जान Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर सस्पेंड ASI सरोज सिंह के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, STF ने बनाई कई टीमें Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर सस्पेंड ASI सरोज सिंह के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, STF ने बनाई कई टीमें Shreyas Talpade FIR: "निवेश लाओ-तिगुना पाओ स्कीम", बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 15 पर एफआईआर दर्ज Train Accident: लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत, धक्कामुक्की में कंपार्टमेंट से रेलवे ट्रैक पर गिरे

वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता रद्द की

वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता रद्द की

10-Nov-2023 10:02 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर खेल जगत से निकलकर सामने आ रही है। वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को रद्द कर दिया है। जब तक ICC श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से प्रतिबंध नहीं हटाती है तब तक श्रीलंका किसी भी ICC के इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगा।


दरअसल, आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में श्रीलंकाई की सरकार द्वारा दखल दिए जाने के कारण उसकी सदस्यता को रद्द किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका सरकार के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। श्रीलंका सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा संचालन समिति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते गुरुवार को श्रीलंकाई सदन में पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया थी, जिसमें श्रीलंका की मौजूदा संचालन समिति को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया था।


श्रीलंका क्रिकेट में श्रीलंका की सरकार द्वारा की गई इस दखल के बाद आईसीसी ने एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। आईसीसी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार का यह फैसला पसंद नहीं आया इसलिए श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आईसीसी ने बतौर सदस्य श्रीलंका पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।


अब जब तक ICC प्रतिबंध नहीं हटाती है तब तक श्रीलंका किसी भी ICC के इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगा।  बता दें कि भारत में एक दिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है और श्रीलंका लीग मुकाबले में खराब प्रदर्शन के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। ऐसे में वर्ल्ड कप पर इसका कोई असर नहीं दिखेगा।