ब्रेकिंग न्यूज़

अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा

Begusarai News: घर लौट रही महिला को मारी गोली, दो पक्षों के बीच फायरिंग में गोली लगने से बच्ची की मौत, कोचिंग से लौटने के दौरान हुई घटना

Begusarai News: घर लौट रही महिला को मारी गोली, दो पक्षों के बीच फायरिंग में गोली लगने से बच्ची की मौत, कोचिंग से लौटने के दौरान हुई घटना

19-Dec-2024 09:47 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में कोचिंग से घर लौटने के दौरान गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी है। वही एक महिला को भी घर जाने के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गयी है। आनन-फानन  में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की है। वही दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला की है जहां दो पक्षों के बीच हो रही फायरिंग में एक छात्रा की गोली लगने से मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


सबसे पहले बात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड 12 सिकंदरपुर राजौरा की करते हैं जहां घर लौट रही महिला को बदमाशों ने गोली मार दी है। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गयी है। महिला की पहचान राजौरा निवासी सत्यनारायण चौधरी के 55  वर्षीया पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के बेटे ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है। कहा कि मुझे खुद समझ में नहीं आ रहा है कि मां को बदमाशों ने गोली क्यों मारी? घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की छानबीन शुरू की। 


वहीं दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी महाजी टोला की है। जहां दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के दौरान एक छात्रा की मौत गोली लगने से हो गयी। मृतका की पहचान रामदीरी महाजी वार्ड -9 निवासी अरुण पासवान की 12 वर्षीय बेटी बबीता कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने बताया कि रोजाना की तरह बेटी समय पर घर आ जाती थी। लेट होने पर मां भी चिंतित हो गयी। हम दोनों उसे ढूंढने चले गये।


 तभी स्थानीय लोगों ने बताया कि महाजी टोला में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है और एक बच्ची को गोली लग गयी है। स्थानीय मुखिया ने बच्ची का फोटो दिखाया तो पति-पत्नी आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गये जहां देखा कि बेटी की मौत हो गयी है। बच्ची कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी और घर लौटने के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। इस घटना से माता-पिता काफी सदमें में हैं। उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।