Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए
27-Dec-2024 08:28 AM
By First Bihar
manmohan singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। शायद अटल बिहारी वाजपेयी के यह दुसरे प्रधानमंत्री रहे जिनको लेकर सभी दलों में स्वीकार्यता थी। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान इनके नाम के साथ कई उपलब्धि भी और कुछेक राजनीतिक आरोप भी है। जसिमें 'एसिडेंटल प्राइम मिन्स्टर' का आरोप भी है। इन सब के बीच एक वाकया यह भी है कि संसद में मनमोहन सिंह की तारीफ़ की थी।
दरअसल, फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की थी। यह मौका था संसद से मनमोहन सिंह की विदाई का, जब उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, 'मैं विशेष रूप से डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद करना चाहता हूं'।
पीएम मोदी ने कहा कि नेता के रूप में भी और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हमारे वैचारिक मतभेद होते हैं। कभी बहस होती है लेकिन वो बहुत अल्पकालिक होता है। इन्होंने इतने लंबे अरसे तक सदन और देश का मार्गदर्शन किया है। पीएम मोदी ने कहा था, 'मुझे याद है कि संसद में वोटिंग का अवसर था। उनको यह मालूम था कि ट्रेजरी बेंच की ही जीत होने वाली है। अंतर भी बहुत था। लेकिन डॉ मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर आए और वोट किया। एक सांसद अपने दायित्व के लिए कितना सजग है, वो उसका उदाहरण हैं।
इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह प्रेरक उदाहरण हैं। कभी कमेटी के चुनाव हुए तब भी वो व्हीलचेयर पर वोट देने आए। सवाल यह नहीं है कि वो किसको ताकत देने आए थे बल्कि मेरा मानना है कि वो लोकतंत्र को ताकत देने आए थे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भी मनमोहन सिंह को दिल से ईमानदार व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह जी को हमेशा दूसरों के किए गलत काम के लिए बदनाम किया गया।
इधर, पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर अपने सीएम कार्यकाल का भी जिक्र करते हुए लिखा, “जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता सदैव झलकती रहती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं। हम डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।”