Hindi News / bihar / purnea-news / फर्जी NOC पर MBBS इंटर्नशिप करने पहुंचा छात्र गिरफ्तार, GMCH पूर्णिया में सामने...

फर्जी NOC पर MBBS इंटर्नशिप करने पहुंचा छात्र गिरफ्तार, GMCH पूर्णिया में सामने आया मामला

Bihar News: पूर्णिया GMCH में फर्जी NOC के आधार पर MBBS इंटर्नशिप करने पहुंचे एक छात्र को गिरफ्तार किया गया। QR कोड जांच में प्रमाणपत्र किसी अन्य व्यक्ति के नाम का निकला, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 10, 2026, 9:32:10 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) में फर्जी NOC प्रमाणपत्र के आधार पर MBBS इंटर्नशिप करने पहुंचे मेडिकल छात्र अहमद अदनान को गिरफ्तार किया गया है। 



रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र निवासी अहमद अदनान कजाकिस्तान के कजाख नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS करने का दावा कर इंटर्नशिप के लिए पहुंचा था। GMCH के प्राचार्य डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेश से MBBS कर लौटे 100 छात्रों की सूची इंटर्नशिप के लिए भेजी गई थी। 



जांच के दौरान अहमद अदनान का NOC संदिग्ध पाया गया। QR कोड जांच में NOC किसी अन्य व्यक्ति दीक्षित मानव के नाम से मिला। इसके बाद मामले की जानकारी खजांची हाट थाना पुलिस को दी गई, जहां से पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया। प्राचार्य ने कहा कि मामले की गहराई से जांच होने पर फर्जी प्रमाणपत्र से जुड़े और भी मामले सामने आ सकते हैं।