कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात
12-Jan-2023 09:36 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली जिले के तीसीऔता थाना क्षेत्र स्थित तीसीऔता गांव में बीते 8 जनवरी को दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुरालवालों ने हत्या कर दी। तीन दिन से गायब महिला की अधजली लाश पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तीसीऔता गांव निवासी शिवजी दास के पुत्र विशु दास के पत्नी रिंकी देवी से ससुरालवाले दहेज के तौर पर पच्चास हजार रुपए मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने से गुस्साएं ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के राजापुर मैनपुरा गांव निवासी दीनानाथ प्रसाद अपने सगे संबंधियों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। लेकिन वहां उनकी बेटी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने बेटी को हर जगह खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली।
थक हारकर विवाहिता के पिता ने तीसीऔता थाने में लिखित आवेदन दिया। ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया। पुलिस को आवेदन देकर वे घर चले गये। तभी मंगलवार को उन्हें सूचना मिली की एक महिला का अधजला शव उनकी बेटी के घर से थोड़ी दूरी आगे बागीचे के किनारे चंवर में मिला है।
इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की के पिता अपने संबंधियों के साथ मौके पर पहुंचे। तबतक आरोपियों द्वारा रात में ही टायर जलाकर शव को जलाने का पूरा प्रयास किया गया। हालाकि शव का अधिकांश भाग जलकर खाक हो चुका था लेकिन शरीर का कुछ भाग ठीक से जल नहीं पाया था। अधजले शव मिलने की सूचना पर तीसीऔता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष द्वारा टाल मटोल किए जाने की स्थिति में लोगों ने घटना की जानकारी वैशाली एसपी मनीष को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव का अधजला भाग को अपने कब्जे में लेकर उसे फोरेंसिक जांच के लिए अपने साथ ले गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं लड़की के पिता न्याय की गुहार लगा रहे है। उनका कहना है कि बेटी के कातिलों को कड़ी से कड़ी मिले।