Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित Bihar News: बिहार में यहाँ फोरलेन सड़क के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहण, लंबे समय से रुका काम जल्द होगा पूरा
07-May-2024 07:48 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपने चुनावी दौरे के क्रम में एनडीए गठबंधन सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना गुनाह है?
मुकेश सहनी के.आर.के. मैदान, लखीसराय (मुंगेर लोकसभा) में राजद प्रत्याशी अनिता देवी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बाबा साहब के दिए गए संविधान को नहीं मानते हैं, इस कारण वे इसे खत्म करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है, यह देश हमारा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने हमलोगों को सीना चौड़ा कर जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सभी संस्थानों का निजीकरण कर आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहे हैं।
मुकेश सहनी ने लोगों से अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि आज जब हमारे चार विधायक जीत गए थे तो ये हमें दबाने की साजिश करने लगे। हमारे विधायकों को खरीद लिया।
मुकेश सहनी ने जोर देकर सवालिया लहजे में कहा कि क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना, अपने समाज के कल्याण की लड़ाई लड़ना गुनाह है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आपको जो करना है करो मैं गरीबों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने लोगों से समाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए राजद के प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील की। राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी तबियत खराब होने के कारण इस सभा में भाग नहीं ले सके। उन्होंने इस सभा को फोन से संबोधित किया।