BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी Bihar News: डीईओ साहब....संग्रामपुर ही नहीं तुरकौलिया ब्लॉक के 20 स्कूलों में भी बिना काम के 1 करोड़ की हुई निकासी ! प्रधानाध्यापक ही भ्रष्ट सिस्टम की खोल रहे पोल, जांच करायेंगे ? IAS Transfer: बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, हटाए गए उत्पाद आयुक्त; देखें पूरी लिस्ट Nepal political crisis: नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, SSB और पुलिस की चौकसी बढ़ी
26-Dec-2021 10:11 AM
By Vikramjeet
VAISHALI : वैशाली जिले के देसरी प्रखंड के भटौली चौक पर आदर्श ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं ने जीतन राम मांझी के द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने के बयान पर विरोध जताते हुए जम कर आक्रोश व्यक्त किया। सभी कार्यकर्ता भटौली चौक पर मांझी के पुतले के साथ पहुंचे और आक्रोश में मांझी के पुतले को जम कर चप्पल से पीटा। इसके बाद मांझी के विवादित बयानों पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। साथ हीं मांझी के पुतला दहन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। लेकिन ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि इसके बाद भी आगे वैशाली जिला के साथ-साथ बिहार की राजधानी पटना और देश की राजधानी दिल्ली तक आदर्श ब्राह्मण समाजआंदोलन चलाएगा।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ब्राह्मण समाज से खुले मंच पर मीडिया के सामने माफी नहीं मांगते तब तक हम लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं सुधीर मिश्र, संत तिवारी, रमेश झा, रामनाथ चतुर्वेदी, बालेश्वर तिवारी के साथ-साथ आदर्श ब्राह्मण समाज के सैकड़ों ब्राह्मणों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ऐसा बयान देकर समाज में नफरत फैलाने का काम किए हैं। उन्होंने कहा कि जीतनराम माँझी ब्राह्मण समाज को एक जाति के रूप में देखते हैं, परंतु ब्राह्मण जाति नहीं इन्स्टिटूशन है। देश के कई प्रमुख आंदोलनों का नेतृत्व ब्राह्मणों के द्वारा किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनको कुछ पता नहीं है तो इतिहास उठाकर देखिए। भगवान बुद्ध के प्रथम अनुयायी ब्राह्मण थे। भगवान महावीर के आचार्य और गणधर ब्राह्मण हीं थे। मगध की जिस भूमि से हमसब आते हैं वहाँ के मौर्य वंश के प्रथम राजा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के आचार्य भी ब्राह्मण हीं थे।उन्होंने कहा कि देश में अधिकतर सुधारवादी आंदोलन के जनक ब्राह्मण हीं रहे हैं। रमानंदाचार्य, बसवेश्वर, राजा राममोहन राय, महर्षि दयानंद सरस्वती, गोविंद महादेव रानाडे, ने भी ब्राह्मण होते हुए ब्राह्मणों के ख़िलाफ़ आंदोलन चलाए थे। इतना हीं नहीं देश में सेकूलर मूवमेंट के भी नेतृत्वकर्ता गोपालकृष्ण गोखले, गोविंद बल्लभ पंत, कम्युनिस्ट आंदोलन की अगुवाई करने वाले बी.एल.जोशी और नामुदारीपाद भी ब्राह्मण समाज से हीं थे।