ब्रेकिंग न्यूज़

Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Patna News: पटना में यहां बनने जा रहा है वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम, इतने करोड़ खर्च करेगी बिहार सरकार Patna News: पटना में यहां बनने जा रहा है वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम, इतने करोड़ खर्च करेगी बिहार सरकार

यूपी विस चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, किसी दल के साथ नहीं होगा गठबंधन,अकेले लड़ेंगे चुनाव

 यूपी विस चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, किसी दल के साथ नहीं होगा गठबंधन,अकेले लड़ेंगे चुनाव

14-Nov-2021 08:30 PM

By

DESK: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बड़ा ऐलान किया है। 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ कांग्रेस का  गठबंधन नहीं होगा। प्रियंका ने यह भी कहा कि इस चुनाव में सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।  


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौका देंगे। असली लड़ाई यूपी में कांग्रेस ही लड़ रही है। 


प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अकेले अपने दम पर यूपी में चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी। बुलंदशहर में रविवार को प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें आगरा, अलीगढ़ व मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने यह बड़ी बात कही। 


प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं की यही राय थी कि यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन ना हो। हर कार्यकर्ताओं की हमने बाते सुनी। प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा में हम अकेले लड़ेगे वो भी सभी सीटों पर। प्रियंका गांधी के इस ऐलान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी।