Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
29-Sep-2022 06:14 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तीन महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गयी है। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना भागलपुर के नाथनगर की है जहां कबीरपुर रेलवे पुल के नीचे मवेशी के लिए घाट काट रही तीन महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गयी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गयी है। बताया जाता है कि बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं रेलवे पुल के नीचे छिपी हुई थीं। इस बीच पुलिया के नीचे रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में तीनों आ गई।
मृतका की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के बुद्धुचक निवासी वकील मंडल की पत्नी सुकमा देवी के रूप में हुई है। जबकि दोनों घायल महिलाओं की पहचान बुद्धुचक निवासी विलास मंडल की पत्नी सीता देवी और रामावतार मंडल की पत्नी दुलारी देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थानेदार मिथिलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जिसके घायल महिलाओं को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।