Bihar News: बिहार के जेल में बंद कैदी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar News: पटना के इन रास्तों में अब नहीं होगी जाम की समस्या, अब इस जगह बना रहा एलिवेटेड पुल Bihar Crime News: सात दिनों के भीतर 5 करोड़ नहीं दिए तो.., बिहार के कारोबारी को नेपाली नंबर से मिली धमकी; करीबी निकला मास्टरमाइंड Bihar Crime News: सात दिनों के भीतर 5 करोड़ नहीं दिए तो.., बिहार के कारोबारी को नेपाली नंबर से मिली धमकी; करीबी निकला मास्टरमाइंड Success Story: 35 लाख की नौकरी ठुकराकर चुनी सिविल सेवा, जानिए… IPS अर्चित चंदक की कहानी Success Story: 35 लाख की नौकरी ठुकराकर चुनी सिविल सेवा, जानिए… IPS अर्चित चंदक की कहानी BIHAR NEWS : प्लेस ऑफ सेफ्टी में बाल कैदी की मौत, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप 'पारस' होंगे पास या औंधे मुंह गिरेंगे ? एकमात्र 'मुशहर' विधायक का टिकट काटने की जोखिम उठा पाएंगे तेजस्वी ? ऐसा हुआ तो कई विस क्षेत्रों पर पड़ेगा डायरेक्ट इफेक्ट...जोखिम उठाने को तैयार है RJD ? Bihar News: त्योहारों में बिहार आनेवाले लोगों को नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों के किराए में मिलेगी विशेष छूट; जानिए.. Bihar News: त्योहारों में बिहार आनेवाले लोगों को नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों के किराए में मिलेगी विशेष छूट; जानिए..
21-Dec-2024 06:52 PM
By RANJAN
PATNA: 2025 के बिहार विधानसभा का चुनाव में NDA गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रहे उठापटक के बीच बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने यह साफ किया कि CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र नहीं बिहार है। एक बिहारी सौ पर भारी।
उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती और क्रांति की धरती है। बिहार से ही पूरे संसार में बुद्धि गया है। भगवान बुद्ध को भी बिहार के बोधगया में ही ज्ञान हासिल हुई थी। बिहार ज्ञान की भूमि है। वीर कुंवर सिंह और शेरशाह सूरी की भूमि है। उन्होंने कहा कि बिहार से तेजस्वी यादव की विदाई तय है। 2025 में उनकी पार्टी का भी अलविदा हो जाएगा।
विधानसभा उप चुनाव में नतीजे को लोगों ने भी देखा। सभी वर्ग के लोगों ने एनडीए का साथ दिया। रत्नेश सदा ने भविष्यवाणी कर दी कि 2025 में 225 सीट एनडीए को मिलेगा और 2030 फिर से नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी और लालू-राबड़ी-तेजस्वी बिहार से अलविदा हो जाएंगे। पिछली बार विधानसभा के चुनाव में यदि तेजस्वी की बड़ी पार्टी थी तब क्यों नहीं उन्होंने अपना सरकार बनाया।
तेजस्वी यादव ने उस बयान पर जिसमें कहा था कि बिहार डूब रहा है और नीतीश कुमार रिटायर मुख्यमंत्री है। इस पर रत्नेश सदा ने कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश जी को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने तेजस्वी को डिप्टी सीएम बनाया। तेजस्वी यादव अपने कर्म और अपने बल पर उपमुख्यमंत्री कभी नहीं बन पाते। इसके लिए तेजस्वी को नीतीश जी को शुक्रिया अदा करना चाहिए। उन्हें रात दिन प्रणाम करते रहना चाहिए। सीएम नीतीश ने ही उनको एक नहीं बल्कि दो-दो बार उपमुख्यमंत्री बनाया।