Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं? Bihar News : मिड डे मील में सांप मिलने से बबाल, मोकामा के स्कूल में 100 बच्चे बीमार; पढ़िए पूरी खबर Bihar News: बिहार में फिर शर्मसार हुई शिक्षा व्यवस्था, मुंगेर में वरीय शिक्षक द्वारा बच्चों से कार धुलवाने का वीडियो वायरल Bihar weather update: बिहार में इस दिन से बदलेगा मौसम का मियाज, 7 जिलों में मिलेगी गर्मी से राहत
21-Dec-2024 04:09 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर (Bihar Governor Rajendra Arlekar) ने शुक्रवार को गोवा (Goa) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटिश शासकों (British ruler) ने सत्याग्रह (Satyagraha) की वजह से भारत नहीं छोड़ा था बल्कि तब छोड़ा था, जब लोगों के हाथ में हथियार देखे थे।
दरअसल, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा के दौरे पर हैं। गोवा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान राज्यपाल ने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने सत्याग्रह की वजह से नहीं बल्कि भारत के लोगों के हाथ में हथियार देखकर भारत छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों को इस बात का एहसास हो गया था कि लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिना डरे इतिहास के बारे में सही परिपेक्ष्य सामने लाए जाएं। भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद ने एक कहानी गढी थी कि आप गुलाम बनने के लिए पैदा हुए हैं। तत्कालीन सरकार ने भी इसका समर्थन किया था। उन्होंने आनंदिता सिंह द्वारा लिखी पुस्तक “भारत के उत्तर पूर्व में स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त इतिहास (1498 से 1947)” पर यह टिप्पणी की थी।
उन्होंने आगे कहा कि गोवा की खोज क्या है? अगर हम इसे सामने लाने की कोशिश करते हैं तो गोवा में कुछ लोग परेशान हो जाते हैं, उन्हें दर्द होता है। क्या हमें नहीं बताना चाहिए कि आफकी जड़ें क्या हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमें किसी से डरे बिना अपनी बात कहनी होगी।
रिपोर्ट- फर्स्ट बिहार/ झारखंड, पटना
लोगों के हाथों में हथियार देख कर भागे थे अंग्रेज:राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर बोले- सत्याग्रह की वजह से नहीं गए थे, असली इतिहास सामने आना चाहिए#Bihar #BiharNews pic.twitter.com/wn93zxJX3R
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 21, 2024