Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
25-Nov-2021 07:19 PM
By
PATNA: अजब गजब मामले को लेकर महिला थाना आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस बार ऐसा मामला आया कि आप भी हैरान रह जाएंगे। इस मामले को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये। दरअसल मामला दुल्हन के मेकअप से जुड़ा हुआ है। शादी के वक्त की तस्वीर और शादी के बाद की तस्वीर को लेकर यह पूरा विवाद है।
लड़की वालों पर वर पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनेक साथ धोखा हुआ है। सांवली लड़की को मेकअप कर रंग छिपाया गया। शादी के दौरान ऐसा मेकअप किया गया था कि लड़की देखने में गोरी लग रही थी। लेकिन जब शादी के बाद लड़की ने मेकअप उतारा तो उसका सांवला रंग निकलकर सामने आ गया। शिकायत करने वाले शख्स का कहना है कि उसके साथ भारी धोखा हुआ है।
गोरी लड़की को दिखाकर सांवली लड़की से उसकी शादी करा दी गयी है। शादी के अगले दिन जब लड़की ने अपना मेकअप हटाया तब उसे देखकर लड़का और उसके परिवारवाले सब हैरान रह गये। उन्हें यह समझ में आ गया था कि उनके साथ धोखा हुआ है। लड़के वालों को जब धोखे का एहसास हुआ तो उन्होंने शादी तोड़ने की कोशिश की लेकिन समाज के सामने उनकी एक ना चली।
जिसके बाद लड़का और उसके परिवार महिला थाना पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। इस संबंध में थाने में मौजूद लड़की ने कहा कि शादी के दो दिन बाद ही उसे मायके भेज दिया गया था। मायके वालों ने कई बार कोशिश किया कि बेटी का घर बसे। बेटी को ससुरालवाले स्वीकार कर ले लेकिन कई प्रयासों के बावजूद ससुरालवालों ने उसे घर घुसने तक नहीं दिया। आज दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों की बातें भी सुनी गयी लेकिन बात ऐसी बढ़ी कि कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी जिसके बाद काफी समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया।