ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

BIHAR NEWS : तेजस्वी यादव के 'कार्यकर्ता संवाद' के दूसरे चरण की यात्रा हुई रद्द, इस वजह से बदला कार्यक्रम

BIHAR NEWS : तेजस्वी यादव के 'कार्यकर्ता संवाद' के दूसरे चरण की यात्रा हुई रद्द, इस वजह से बदला कार्यक्रम

16-Oct-2024 12:37 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के दूसरे चरण की कार्यकर्ता संवाद यात्रा कार्यक्रम में संशोधित कर दिया है। तेजस्वी यादव बीती रात ही कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले थे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि तेजस्वी यादव की यात्रा को संशोधित कर दिया गया है। तेजस्वी यादव अपने दूसरे चरण के यात्रा के मुताबिक फिलहाल बांका में हैं। अब तेजस्वी बांका और जमुई यात्रा के बाद वापस पटना लौट आएंगे। तेजस्वी की आगे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, झारखंड विधानसभा एवं बिहार में होने वाले चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव का  "कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम " के दूसरे चरण के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के घोषित कार्यक्रम में केवल 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा। जबकि 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के घोषित कार्यक्रम को तत्काल  स्थगित कर दिया गया है।


नेता प्रतिपक्ष आज 16 अक्टूबर को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बांका में आयोजित 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ' में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद  कल 17 अक्टूबर को जमुई में आयोजित 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' भी पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हीं होगा। केवल 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।


राजद प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा कल झारखंड के साथ हीं बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसलिए  बिहार के उपचुनाव के साथ हीं झारखंड में होने जा रहे चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की व्यस्तता को देखते हुए 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' में संशोधन किया गया है।