ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

तेजस्वी यादव की यात्रा का दूसरा चरण: 16 से 26 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जानिए किस जिले में कब है कार्यक्रम?

तेजस्वी यादव की यात्रा का दूसरा चरण: 16 से 26 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जानिए किस जिले में कब है कार्यक्रम?

09-Oct-2024 04:06 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव एक बार फिर दूसरे चरण की यात्रा पर निकलने वाले हैं। 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक वो कुल 11 जिलों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से दूसरे चरण के लिए जिलों का चयन भी किया जा चुका है। तेजस्वी यादव 11 जिलों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। 


तेजस्वी यादव का16 अक्टूबर को बांका में रहेंगे। 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक वो किन-किन जिलों में रहेंगे। इन 11 जिलों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।  तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 16.10.24 को बांका में, 17.10.24 को जमुई में, 18 अक्टूबर को मुंगेर में, 19 अक्टूबर को खगड़िया में, 20 अक्टूबर को बेगूसराय में, 21 अक्टूबर को लखीसराय और शेखपुरा में, 22 अक्टूबर को नवादा में, 23 अक्टूबर को नालंदा में, 24 अक्टूबर को जहानाबाद और अरवल में, 25 अक्टूबर को गया में और 26 अक्टूबर को संगठन जिला टेकारी में होगा। 


इस बात की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने दी। उन्होंने सभी 11 जिलों के जिलाध्यक्ष को इसकी तैयारी करने की बात कही है। बता दें कि कार्यकर्ता संवाद यात्रा का यह दूसरा चरण है। इससे पूर्व तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा का प्रथम चरण 10 सितंबर को समस्तीपुर से शुरू किया था। समस्तीपुर के बाद 12 और 13 सितंबर को दरभंगा में रहे थे। फिर 13 से 14 सितंबर को मधुबनी में रहे जिसके बाद 15-16 सितंबर मुजफ्फरपुर में रहे।