ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Mausam Update: पटना समेत सूबे के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट...अगले कुछ घंटों में वर्षा-वज्रपात-आंधी की चेतावनी S-500: S-400 को झेल न सके पाकिस्तानी, अब S-500 पर भारत की नजर BIHAR: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला Virat Kohli Net Worth: मुंबई से लेकर लंदन तक घर, जानिए... कितनी संपति के मालिक हैं विराट कोहली? रांची में डबल मर्डर से सनसनी: गला रेत कर बेरहमी से हत्या के बाद धुर्वा में फेंका Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी के फैन हुए बाबा बागेश्वर, बताया "आज के समय की रानी लक्ष्मी बाई"

तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज मोतिहारी पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, MGCU के पहले दीक्षांत समारोह को करेंगी संबोधित

तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज मोतिहारी पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,  MGCU के पहले दीक्षांत समारोह को करेंगी संबोधित

19-Oct-2023 09:26 AM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। ऐसे में आज  गुरुवार को उनका कार्यक्रम मोतिहारी में है। यहां  महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के पहले दीक्षांत समारोह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी, जिसको लेकर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति सह चांसलर द्रौपदी मुर्मू विश्व विद्यालय के दस टॉपर विद्यार्थियों को मेडल दे कर सम्मानित भी करेंगे। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की सारी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। शहर के राजा बाजार स्थित गांधी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल भी किया. इस मौके पर विश्व विद्यालय से पास आउट विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। यहां कुल 1495 छात्र-छात्राओं में से 898 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को लेकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। दीक्षांत समारोह सुबह 10:45 में शुरू होगा और 11:45 में समाप्त हो जाएगा। 


वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। राष्ट्रपति के साथ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इस समारोह स्थल गांधी प्रेक्षागृह में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी, इसमें विश्व विद्यालय की उपलब्धियों को बताया जाएगा। 


उधर,  समारोह में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित भारतीय परिधान पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल फोन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 8:00 बजे से रिपोर्टिंग का समय निर्धारित किया गया है। विधार्थियो को 8:45 तक सभागार में प्रवेश करना होगा। किसी भी व्यक्ति को छात्र के परिजन या फिर प्रतिनिधि के रूप में दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर हैंडबैग, ब्रीफकेस, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आग्नेयास्त्र, पॉलिथीन बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।