ब्रेकिंग न्यूज़

वीजा की अवधि बढ़ाकर आरा में रह रही 2 पाकिस्तानी महिलाओं ने पाक जाने से किया इनकार, बोलीं..जान दे देंगे लेकिन हिन्दुस्तान नहीं छोड़ेंगे Shikhar Dhawan: भारतीय सेना का अपमान करने वाले शाहिद अफरीदी को शिखर धवन का करारा जवाब, कहा “और कितना गिरोगे?” CBI Raid in Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड से हड़कंप, जांच एजेंसी ने तीन रेलकर्मियों को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला? CBI Raid in Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड से हड़कंप, जांच एजेंसी ने तीन रेलकर्मियों को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: दामाद की हत्या के आरोप में बाप-बेटे ने वर्षों काटी जेल की सजा, 10 साल बाद दूसरी पत्नी के साथ घर लौटा शख्स Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से बनें कई रिकार्ड, क्रिकेटर के पैतृक गांव ताजपुर में जश्न Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब

Bihar By Poll 2024 : तरारी के धर्मपुरा में पोलिंग बूथ पर झड़प, वोट देने को लेकर हुआ विवाद; एक युवक का सर फटा

Bihar By Poll 2024 : तरारी के धर्मपुरा में पोलिंग बूथ पर झड़प, वोट देने को लेकर हुआ विवाद; एक युवक का सर फटा

13-Nov-2024 11:24 AM

By First Bihar

ARA : तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 19.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, अब खबर यह है कि वोटिंग के दौरान बिहटा पंचायत के धर्मपुरा गांव में बनाए गए पोलिंग बूथ संख्या 223 पर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। घटना में एक पक्ष के एक युवक का सिर फट गया, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आईं हैं।


वहीं, घटना एक पार्टी को बोट देने को लेकर हुई है। झड़प की सूचना के बाद ASP केके सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालातों पर काबू पा लिया है। एक पक्ष के जख्मी लोगों में धर्मपुरा गांव के रहने वाले 48 साल के सुनील कुमार, 15 साल के हिमांशु कुमार और 30 साल के रंजीत सिंह शामिल हैं। इसी पक्ष में शामिल पंकज कुमार का मोबाइल मारपीट के दौरान छीन लिया गया है।


बताया जा रहा है कि  सुबह 9 बजे तक 9.3 फीसदी वोटिंग सुबह 9 बजे तक 9.3 फीसदी वोटिंग हुई है। फतेहपुर के प्राइमरी स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी कतार देखी गई। तरारी विधानसभा में कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके किस्मत का फैसला 3 लाख से अधिक वोटर्स करेंगे। उपचुनाव में वोटिंग के लिए 332 बूथों पर मतदान हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 


तरारी विधानसभा के 332 दूधों में 181 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं, 166 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 8 हजार 907 मतदाता है। इसमें 1 लाख 63 हजार 278 पुरुष और 1 लाख 45 हजार 625 महिला और 4 अन्य मतदाता है। PWD मतदाता 3105 हैं।