Bihar Mausam Update: पटना समेत सूबे के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट...अगले कुछ घंटों में वर्षा-वज्रपात-आंधी की चेतावनी S-500: S-400 को झेल न सके पाकिस्तानी, अब S-500 पर भारत की नजर BIHAR: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला Virat Kohli Net Worth: मुंबई से लेकर लंदन तक घर, जानिए... कितनी संपति के मालिक हैं विराट कोहली? रांची में डबल मर्डर से सनसनी: गला रेत कर बेरहमी से हत्या के बाद धुर्वा में फेंका Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी के फैन हुए बाबा बागेश्वर, बताया "आज के समय की रानी लक्ष्मी बाई" Most Exported Scooter: विदेशों में इस स्कूटर की मांग सबसे ज्यादा, एक्टिवा हो या जुपिटर, इसके आगे सभी फेल Bihar News: दो महिला और एक पुरूष अधिकारी ने ग्रुप में कर लिया विवाद, कृषि विभाग ने लिया कड़ा एक्शन...जारी किया यह आदेश
18-Oct-2023 06:02 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ करने के बाद पटना साहिब पहुंचीं, जहां उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर में गुरु के दरबार में मत्था टेका। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा सौंपा गया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने भारत की तरक्की के साथ साथ पूरे देश में शांति और सद्भाव बने रहने की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहे।
बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेने के बाद बाद शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरमंदिर साहिब पहुंची और गुरु के दरबार में मत्था टेका। यहां करीब आधा घंटा रूकने के बाद राष्ट्रपति वापस राजभवन के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजभवन में रात्री भोज का आयोजन किया गया है। राज्यपाल की तरफ से आयोजित भोज में सभी गणमान्य लोगों के शामिल होंगे। भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में रात्री विश्राम करेंगी।
वहीं 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे चौपर के माध्यम से मोतिहारी जाएंगी, जहां सुबह 10:45 से 11:45 बजे तक वे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे वापस पटना पहुंचेंगी और इसी दिन शाम 5:30 बजे पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी और वहीं रात्री विश्राम करेंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को वे गया जाएंगी, जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।