Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
09-Dec-2022 06:18 PM
By
DESK : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सहारा सिटी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। जिसके बाद इलाके में हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि, पुलिस की टीम सहाराश्री सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची। इनपर बिहार के नालंदा में उपभोक्ता कोर्ट में एक मामला दर्ज है। जिसमें इनको गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद बिहार पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क साधा और गैर जमानती वारंट लेकर दोनों राज्यों की पुलिस ने सहारा सिटी, लखनऊ के कपूरथला भवन में दबिश दी।
दरअसल, यह पूरा मामला सहारा बैंकिंग में निवेश को लेकर हुई गढ़बड़ी है। जानकारी के अनुसार बिहार में सहारा बैंकिंग के एक निदेशक ने सुब्रत रॉय के खिलाफ नालंदा कंज्यूमर कोट में केस दर्ज कराया था। इस मामले में रॉय को कई बार समन जारी किया गया था। लेकिन, वह एक बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद इनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसी को लेकर यह दबिश की गई थी। लेकिन, इस दौरान सहाराश्री सुब्रत रॉय नहीं मिलें।
इधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, जिला उपभोक्ता फोरम नालंदा की तरफ से सुबत राय सहारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके आधार पर पुलिस ने सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की लेकिन वह कभी भी नहीं मिले। गौरतलब हो कि, इससे पहले भी इसी साल अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय की गिरफ़्तारी को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस भी यूपी आई, लेकिन इस दौरान भी सुब्रत रॉय नहीं मिले थे।