Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम
23-Nov-2023 02:19 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर पंचायत स्थित राजपूत टोला में बीती रात तकरीबन एक बजे के आस-पास अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान घर के दो सदस्यों की जमकर पिटाई भी कर दी। डकैतों ने इस दौरान एक लाख कैश सहित 13 लाख के गहने लेकर फरार हो गये।
हथियारबंद अपराधियों ने तकरीबन एक घंटे तक उत्पात मचाया। पूजा रूम से लेकर अन्य कमरों में जाकर पूरे सामान को खंगाला। इस दौरान घर का मालिक सुनील सिंह सहित कुल 7 लोग मौजूद थे। डकैतों ने हथियार के बल पर घर के सभी सदस्यों को रस्सी से हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया और भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब 13 लाख रुपए के गहने और एक लाख कैश लेकर मौके से भाग खड़े हुए।
मिली जानकारी के अनुसार डकैतों की संख्या 17 थी सभी हथियारों से लैस थे। घर के मेन गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किये थे। घर में सुनील सिंह के साथ उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र अरुण सिंह,बेटी तनुजा और 7 माह की बेटी, सुनील सिंह का भागना, नीरज सिंह एवं उनकी पत्नी घर में मौजूद थी। अपराधियों ने घर का अलमीरा, बक्सा, सूटकेस, में रखे जेवरात के साथ परिवार के सदस्यों के पहने हुए गहने को भी जबरन छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खुसरूपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मौके पर डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी बुलाया गया। मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। डकैती की इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।
खुशरूपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट...