ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन

RJD के बाद कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी, ऊर्जा मंत्री ने संभाला मोर्चा, कहा..2025 तक हर घर में लगाकर रहेंगे Smart meter

RJD के बाद कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी, ऊर्जा मंत्री ने संभाला मोर्चा, कहा..2025 तक हर घर में लगाकर रहेंगे Smart meter

26-Sep-2024 04:46 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर लोग परेशान हैं। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ते जा रहा है। इन दिनों इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है। स्मार्ट मीटर से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए आरजेडी ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लपक लिया। आरजेडी ने 1 अक्टूबर से आंदोलन करने की चेतावनी सरकार को दे डाली है। स्मार्ट मीटर को उखाड़ फेंकने की बात आरजेडी ने लोगों से कह दी है।


 आरजेडी के आंदोलन करने की चेतावनी को लेकर बिहार सरकार के तरफ से ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेन्द्र यादव ने मोर्चा संभालते हुए आरजेडी को जवाब दिया है। ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव ने आरजेडी के आरोप को बेतुका बताया। कहा कि आज जो लोग सवाल उठा रहे हैं उनके समय बिजली का उत्पादन कितना होता था यह किसी से छिपी हुई नहीं है? पहले 60 फीसदी से अधिक उत्पादन नहीं होता था। बिहार में 2005 में केवल 17 लाख उपभोक्ता थे। बिहार में अब 2 करोड़ 7 लाख से अधिक कस्टमर हो गये हैं। 


2005 में विद्युत का अधिकतम मांग 700 मेगावाट था जो बढ़कर 8000 मेगावाट से अधिक हो गया है। प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत 2005 में 70 यूनिट थी। अब यह बढ़कर 360 यूनिट हो गई है। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बिजली बिल कम हुआ है।  17 फीसदी बिजली बिल जगदानंद सिंह का कम हुआ है। राजनैतिक द्वेष को लेकर विपक्ष इस तरह की बातें कर रहे हैं। विजेंद्र यादव ने कहा कि बिजली स्मार्ट मीटर में यदि  कोई गड़बड़ी है तो उसकी जांच होगी। स्मार्ट मीटर लगना बंद नहीं होगा। 2025 तक हर घर में स्मार्ट मीटर लग जाएगा। बिहार में लोगों को फ्री बिजली नहीं मिलेगी। 


वही स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार में गरमायी राजनीति के बीच कांग्रेस भी मैदान में कूद पड़ी है। स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने अभियान को तेज करने का फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं होगा तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। 30 सितंबर से अगले चरण के आंदोलन की शुरुआत होगी। 30 सितंबर को सभी जिलों में स्मार्ट मीटर पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 2 अक्टूबर से फिर से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। नालंदा जिले से इसकी शुरुआत होगी। 2022 की स्टडी के अनुसार 65 से 70 प्रतिशत आबादी के पास बिहार में स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने का कोई मतलब नहीं है। बिहार जैसे गरीब और पिछले राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत नहीं है। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार में जिस पर भी स्मार्ट शब्द लग गया वह लूट का धंधा बन गया है।