Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा
24-Aug-2021 09:11 PM
By
DESK: दिल को दहला देने वाली घटना हरियाणा के गुरुग्राम में सामने आई है जहां मकान मालिक ने 4 लोगों की हत्या कर दी। अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने पहले अपनी बहू को मार डाला फिर बिहार के सीवान जिला स्थित मैरवा निवासी चार लोगों की भी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद रिटायर फौजी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के समक्ष उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही पूरे गांव में मातम का माहौल है।
रिटायर फौजी राव राय सिंह ने मैरवा के बड़का मांझा निवासी कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी, नौ साल की बेटी सुरभि व तीन वर्ष की विधि तिवारी की हत्या कर दी। इसके साथ ही अपनी बहू सुनिता यादव को जान से मार डाला। आरोपी ने थाने पहुंचकर अपनी बहू सुनिता यादव और कृष्ण तिवारी के परिवार की हत्या की बात स्वीकार की।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान के बडकामाझां गांव निवासी कृष्ण तिवारी कई वर्षों से अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहे थे। जिस मकान में वे किरायेदार को तौर पर रहते थे उस घर का मालिक रिटायर फौजी था। सोमवार की देर रात कृष्ण तिवारी अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ था।
मंगलवार की सुबह में मकान मालिक ने पूरे कृष्ण तिवारी के पूरे परिवार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबतक लोग कुछ समझ पाते मकान मालिक ने थाने में जाकर हत्या की बात कबूल लिया। राय राव सिंह ने कृष्ण तिवारी के परिवार के साथ अपनी पुत्र वधू की भी हत्या कर दी थी। उसकी बहू तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल में आयी थी।
घटना के दिन राव राय सिंह का पुत्र राजस्थान गया हुआ था। घटना की रात राव राय सिंह के साथ उसकी पत्नी घर में मौजूद थी। 42 साल का कृष्ण तिवारी एमबीए के बाद एमएनसी कंपनी में काम कर रहा था। वह गुरुग्राम के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में विगत कई वर्षों से किरायेदार के तौर पर रह रहा था।
घर में रहने के दौरान मकान मालिक को अपनी पुत्र वधू से कृष्ण तिवारी के साथ अवैध संबंध का शक था। जिससे लेकर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना से सीवान के बड़कामाझां गांव में कृष्ण तिवारी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस संबंध में परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। बहरहाल शक के कारण एक साथ 5 लोगों की हत्या की घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि आरोपी ने घटना के तुरंत बाद सरेंडर कर दिया है। इस घटना से पुलिस भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।