ब्रेकिंग न्यूज़

INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान?

Bihar News : सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने पर लड़की ने पहाड़ से लगाई छलांग, फिर ऐसे बची जान ...

Bihar News :  सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने पर लड़की ने पहाड़ से लगाई छलांग, फिर ऐसे बची जान ...

15-Nov-2024 08:52 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बिहार भर्ती परीक्षा में असफल होने पर लड़की ने खौफनाक कदम उठाया। उसने पर्वत से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अब लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना जिले के सोहराय थाना क्षेत्र स्थित हिरण्य पर्वत की है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। 


जानकारी के अनुसार लड़की पहाड़ पर छलांग लगाने के बाद नीचे पेड़ पर अटक गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक घंटे के मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और लड़की को एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया। 


बताया जा रहा है कि लड़की की पहचान 20 वर्षीय हरनौत थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। हालांकि इस बारे में परिजन खुलकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल युवती कुछ भी बोल नहीं पा रही है। उसे आराम की जरूरत है। सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। परिजनों के अनुसार लड़की इसमें असफल हो गयी है। लड़की तनाव में थी, इसलिए आत्महत्या का प्रयास किया गया है। लड़की का अभी इलाज चल रहा है। 


इधर, सबसे बड़ा सवाल हिरण्य पर्वत के डेंजर जोन को कटीले तार व जालीनुमा लोहे से बैरिकेड कर दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा गार्डों की तैनाती भी की गई है। बावजूद इसके लड़की बैरिकेडिंग को तोड़कर उस पार कैसे गई। यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। कई बार आत्महत्या का प्रयास इस पर्वत से किया गया है।