सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन
14-Jul-2021 09:20 PM
By
JEHANABAD : शादी जैसे जश्न में हर्ष फायरिंग बिहार के अंदर आम बात हो चुकी है। हर्ष फायरिंग के कारण में कई तरह की घटनाएं भी हो जाती हैं। खुशी का माहौल मातम में बदल जाता है लेकिन इसके बावजूद लोग इससे सबक नहीं लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि हर्ष फायरिंग के कारण एक दुल्हन इतनी नाराज हुई कि दूल्हे मियां को बारातियों के साथ खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
पूरा मामला जहानाबाद जिले का है। जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित धीरा बिगहा में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से दुल्हन नाराज हो गई। दरअसल दूल्हे मियां जब बारातियों के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंचे तो बारात में आए लोगों ने जमकर हर्ष फायरिंग की। इस दौरान फायरिंग की वजह से गोली के छर्रे से लड़की पक्ष के कुछ लोग घायल हुए। इसके बाद बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दुल्हन भी बारातियों के इस रवैए से नाराज हो गई। विवाद इतना बड़ा की लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से तकरीबन दर्जन भर लोग घायल भी हुए।
शादी के दौरान हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। 4 लोगों का इलाज मखदुमपुर स्थित रेफरल हॉस्पिटल में कराया गया। यह सभी बारात पक्ष के हैं। महकार के रहने वाले यह लोग दूल्हे के रिश्तेदार बताए जाते हैं। इस पूरी घटना की चर्चा जिले में हो रही है। दूल्हे मियां गए थे दुल्हन को लाने लेकिन हर्ष फायरिंग के चक्कर में दुल्हन ऐसी नाराज हुई कि बारातियों के साथ बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने बारातियों की पिटाई की सो अलग।