ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन

Bihar News : सरकार ने संसदीय समितियों का किया गठन, बिहार से संजय झा और राधा मोहन को मिली बड़ी जिम्मेदारी; अनुराग और कंगना को करना होगा यह काम

Bihar News : सरकार ने संसदीय समितियों का किया गठन, बिहार से संजय झा और राधा मोहन को मिली बड़ी जिम्मेदारी; अनुराग और कंगना को करना होगा यह काम

27-Sep-2024 08:40 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं,पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी रक्षा मामलों पर गठित संसदीय समिति की कमान सौंपी गई है। यह पूर्वी चंपारण लोकसभा से बीजेपी के सांसद हैं। 


दरअसल,  संसद की 26 स्थायी समितियों का गठन गुरुवार को किया गया। जिसमें संजय झा और राधा मोहन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के मामलों पर गठित संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। वे अपने साथी सांसदों के साथ मिलकर सड़क, नागरिक उड्डयन, जहाज परिवहन, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नीतियों में योगदान देने में हमेशा तत्पर रहेंगे।


जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के मामलों पर गठित संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। वे अपने साथी सांसदों के साथ मिलकर सड़क, नागरिक उड्डयन, जहाज परिवहन, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नीतियों में योगदान देने में हमेशा तत्पर रहेंगे।


संजय झा ने कहा कि दीर्घकालिक योजनाओं और नीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए संसद की स्थायी समितियां कार्यपालिका का मार्गदर्शन करने का काम करती है। ये कार्यपालिका को दिशा, अंतर्दृष्टि और सिफारिशें देने में अहम भूमिका निभाती हैं। ताकि हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों को व्यापक और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ पूरा किया जा सके।


इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात तथा और राजीव प्रताप रूडी को जल संसाधन समितियों की अध्यक्षता सौंपी गई है। भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कांग्रेस के शशि थरूर विदेश मामलों संबंधी संसदीय समिति की कमान संभालेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रक्षा संबंधी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। हालांकि सोनिया गांधी का नाम किसी भी समिति में नहीं है। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे संचार और आईटी समिति के अध्यक्ष बनाए गये हैं. कंगना रनौत इसी समिति की सदस्य बनाई गईं हैं।