ब्रेकिंग न्यूज़

Jagannath Puri Rath Yatra 2025: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 40 से अधिक श्रद्धालु बेहोश Jagannath Puri Rath Yatra 2025: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 40 से अधिक श्रद्धालु बेहोश Bihar News: करोड़ों की अवैध संपत्ति का मालिक निकला बिहार का भ्रष्ट लेखापाल, EOU की छापेमारी में मिले करोड़ों की जमीन के दस्तावेज Bihar News: करोड़ों की अवैध संपत्ति का मालिक निकला बिहार का भ्रष्ट लेखापाल, EOU की छापेमारी में मिले करोड़ों की जमीन के दस्तावेज Bihar Politics: बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासी बवाल, VIP ने बोला जोरदार हमला Bihar Politics: बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासी बवाल, VIP ने बोला जोरदार हमला Bihar Politics: ‘9वीं फेल बेटे को सीएम बनाना चाह रहे लालू’ बिहार बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘9वीं फेल बेटे को सीएम बनाना चाह रहे लालू’ बिहार बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar News: बिहार के एक SDPO के खिलाफ चलेगी विभागीय कार्यवाही ! पुलिस टीम को सहयोग नहीं करने का है आरोप Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश की एक और सौगात, 6 जिलों में 12 सड़क योजनाओं को सरकार की मंजूरी

सरिया फैक्ट्री में मजदूर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

सरिया फैक्ट्री में मजदूर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

28-Aug-2021 02:07 PM

By BADAL ROHAN

PATNACITY: खुशरुपुर थाना क्षेत्र के हरदासबीघा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सरिया फैक्टी में मजदूर का शव मिला। गोकुल स्टील प्लांट के मशीन से निकलने वाले गर्म पानी के हौद से फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान इशोपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पिंकू कुमार के रूप में की गयी है। 


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरिया फैक्ट्री से मजदूर की लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने जब शव को देखा वे आक्रोशित हो गये और हंगामा मचाने लगे। आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री के प्रबंधक पर हत्या का आरोप लगाया है।


हंगामे की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुट गयी है। आक्रोशित ग्रामीण मृतक का परिजनों को दस लाख रुपया मुआवजा और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद फैक्ट्री के सभी मजदूर और कर्मी मौके से फरार हो गये।


मृतक के भाई ने बताया कि मृतक पिंकू कुमार की नाइट ड्यूटी थी जिसके लिए वह रात आठ बजे फैक्ट्री में पहुंचा था। और आज सूचना मिली कि पिंकू फैक्ट्री में नहीं हैं। सुबह फैक्ट्री के जल संचायक के पास मृतक का चप्पल बरामद किया गया। जिसके बाद टैंक से जब पानी निकाला गया। तब उसमें से उसका शव मिला।


परिजनों ने फैक्ट्री के प्रबंधक पर हत्या कर टैंक में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले की हरेक बिन्दुओं पर जांच कर रही है। वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी हैं।