AI Generated Video: साहब के सपनों में आईं "माँ" देखिए रोचक संवाद... बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का AI अटैक, छिड़ा घमासान Bihar News: बिहार में फंदे से लटकी मिली बैंक अधिकारी की पत्नी, पिता ने कहा "मेरी बेटी को कई महीनों से किया जा रहा था प्रताड़ित" Bihar News: बिहार को पाकिस्तान ने दी बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में गहन जांच के निर्देश Bihar News: बाढ़-सिंचाई के लिए बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, 11,500 करोड़ की मदद का ऐलान BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग
09-Oct-2024 06:47 PM
By First Bihar
PATNA: शारदीय नवरात्र को लेकर देशभर में दुर्गा पूजा की धूम है। माता की पूजा के लिए आम से लेकर खास तक हर कोई मां के दरबार पहुंच रहा है। बिहार के तमाम नेता भी नवरात्री के मौके पर पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भी पटना साहिब लोकसभा के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जगदंबा स्थान में पूजा-अर्चना की और उसके बाद पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए।
बिहारवासियों को दी शुभकामना
ऋतुराज सिन्हा ने करौटा जगदबा स्थान रानीसराय नुनुवती कॉलेज पुरानी बाईपास रवाईच लखनपुरा सैदपुर मोदी पेडा रुकूनपुरा जगमालबिगह फतुहा के महरानी चौक स्थित पंडालों और मंदिरों का भ्रमण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने बिहारवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और माता से आम जनता के साथ-साथ बिहार और देश के प्रगति और खुशहाली की कामना की।
ऋतुराज सिन्हा के साथ बाढ जिलाअध्यक्ष अरुण साह पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लु मुखिया किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, सुधीर मुखिया,आनंद जी, बिन्नी जी,चंद्रवंशी जी के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और माता रानी के चुनरी से उनका स्वागत किया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके और उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया.
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय के उपलक्ष में मनाया जाता है. बिहार भी असत्य को पराजित करके सत्य की राह पर चले, बिहार और बिहार की जनता तरक्की करें, खुशहाल रहे, यही माता रानी से प्रार्थना है।