बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या
25-Jun-2024 08:35 PM
By First Bihar
SARAN: सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के कई थानेदार को इधर से उधर किया है। सारण एसपी ने जिले के 14 थानेदार का तबादला किया है। दरअसल विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में विफलता के साथ-साथ कई अन्य प्रकार की शिकायतें पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। जिसके बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की।
कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष ने एक साथ जिले के 14 थानेदार का तबादला किया। सभी थानाध्यक्ष को एक थाने से दूसरे थाने और पुलिस केंद्र में भेज दिया है। डोरीगंज थाने के थानाध्यक्ष सुरज कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है। वही अवतारनगर थाने की थानेदार लक्ष्मी कुमारी को पुलिस केंद्र भेजा गया है। भेल्दी थाने के थानाध्यक्ष अशोक कुमार को भी पुलिस केंद्र भेजा गया है। अमनौर थाने के थानेदार पिन्टु कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है।
जनता बाजार थाने के थानाध्यक्ष प्रिती राज को भी पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। डेरनी थाना की थानेदार रिंकी कुमार, मकेर थाना के थानेदार योगेन्द्र कुमार को भी पुलिस केंद्र भेजा गया है। जबकि नगर थानेदार राहुल रंजन को डोरीगंज थाना, मकेर थानाध्यक्ष शशिरंजन को अवतारनगर थाना, रिविलगंज थाने के थानेदार संदीप कुमार को भेल्दी थाना, अभियोजना शाखा के थानाध्यक्ष मो. जफरूद्दीन को अमनौर थाना, रिविलगंज थाने की थानाध्यक्ष निर्मला सुमन को जनता बाजार थाना, दाउदपुर की थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी को डेरनी थाना और दिघवारा के थानाध्यक्ष रविरंजन को मकेर थाने का थानेदार बनाया गया है। विधि व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एसपी ने यह कदम उठाया है।