थेथर है कांग्रेस, भागलपुर में गिरिराज सिंह ने बोला जमकर हमला..देशद्रोहियों की पार्टी के नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं Bihar Transport: परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार केस के दागियों का 'प्रमोशन प्लान'...तेजी से दौड़ाई जा रही फाइल ! तब CM नीतीश के करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति का क्या होगा ? ED Raid: बिहार में ईडी का बड़ा एक्शन...सामान्य प्रशासन विभाग के 'अंडर सेक्रेट्री' और माफिया 'रिशु श्री' के कई ठिकानों पर छापा, हरियाणा-गुजरात के विभिन्न लोकेशन पर रेड Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार JAMUI: डॉक्टर से 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे गैंग के 4 गुर्गों को दबोचा Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश
02-Sep-2024 03:15 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की दुखद खबर राजनीतिक गलियारे से निकल कर सामने आ रही है। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया है। खुद कीर्ति झा आजाद ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। पूनम झा आजाद के निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भागवत झा आजाद के बेटे सांसद कीर्ति झा आजाद ने खुद अपनी पत्नी पूनम आजाद के निधन की खबर दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मेरी पत्नी, पूनम अब नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे अपने स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया। आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद”।
बता दें कि बिहार के दरभंगा के रहने वाले क्रिकेटर और सासंद कीर्ति झा आजाद ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। कीर्ति झा आजाद दरभंगा से बीजेपी सांसद रह चुके हैं। कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद भी दरभंगा की ही रहने वाली थीं।
पूनम आजाद दिल्ली मे रहकर राजनीति करती थीं। पूनम आजाद बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में रहकर राजनीति कर चुकी थीं। साल 2003 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूनम आजाद कांग्रेस की शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।