Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत vehicle Number Plate: गाड़ी मालिकों के लिए जरूरी खबर! अब पुराने नंबर प्लेट पर नहीं चलेगा बल, जानें... क्या है मामला Bihar SVU Raid: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड, 3.76 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट की महिला मंत्री करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, लग्जरी लाइफस्टाइल पर टिकी सबकी नजरें Jitiya vrat 2025: जितिया व्रत में दही-चूड़ा खाने की परंपरा के पीछे क्या है रहस्य? जानिए...पूरी कहानी DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत
07-May-2024 02:53 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग किये जाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल पांच आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। पांचवें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से दबोचा है। पांचवे आरोपी के बारे में बताया जाता है कि शूटरों को रेकी करने में इसने मदद की थी।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से गिरफ्तार मोहम्मद रफीक चौधरी ने ही सलमान खान के घर की रेकी की थी साथ ही शूटरों के लिए पैसा भी इक्ट्ठा किया था। राजस्थान से गिरफ्तार मो. रफीक चौधरी को मुंबई लाया जा रहा है। जिसे किला कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाएगा।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल की सुबह अहले 5 बजे सलमान के घर के बाहर फायरिंग की गयी थी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी। सभी बदमाश दो बाइक से आए थे और 4 राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग के वक्त सलमान खान घर में ही थे। सलमान खान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।
जिसके बाद 25 अप्रैल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सुभाष चंद्र और अनुज थापन को गिरफ्तार किया था। दोनों लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे। मुंबई पुलिस की कस्टडी में चादर से फांसी लगाकर अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली थी। अनुज थापन के भाई का यह दावा था कि उसके भाई ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि पुलिस ने उसकी हत्या की है।
फिलहाल इस मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को दिया गया है। जो इस मामले की जांच कर रही है। वही इससे पहले15 अप्रैल को गुजरात से विक्की गुप्ता और सूरज पाल को गिरफ्तार किया था। विक्की गुप्ता और सूरज पाल ने ही सलमान के घर के बाहर फायरिंग की थी।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। दोनों अपराधी बेतिया के गौनाहा थानाक्षेत्र के महसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों को पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। दोनों अपराधियों की पहचान बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के महसी गांव के 24 वर्षीय विक्की गुप्ता और 21 वर्षीय सूरज पाल के रूप में हुई थी। पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दोनों अपराधियों को माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपना घर पश्चिमी चंपारण जिले के महसी गांव बताया था।
इन अपराधियों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग कर भुज फरार हो गए थे। मामले के बाद मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की। जिसके बाद फायरिंग करने वाले दोनों अपराधियों को धड़ दबोचा। वही पंजाब से तीसरे आरोपी सुभाष चंद और चौथे आरोपी अनुज थापन को पकड़ा गया। अब इस मामले के पांचवे आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को राजस्थान से दबोचा गया है। अब तक इस मामले में पांच बदमाशों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसमें एक ने खुदकुशी कर ली।