Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
17-Aug-2023 03:54 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थित दर्ज कर पुलिस को बड़ी चुनौती देने का काम किया है। डीबी रोड में एक बुजुर्ग से लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी है। बदमाशों ने वृद्ध को गोली तब मारी जब वे अपने दामाद के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हैं। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
घायल बुजुर्ग की पहचान इंद्रनंद झा के रूप में हुई है जो सिचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मी हैं। इंद्रनंद झा सहरसा के शिवपुरी इलाके के रहने वाले है। उनके दामाद की मौत हो गयी थी। श्मशान घाट में दाह संस्कार करने के बाद वे घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। बुजुर्ग ने जब विरोध किया तब बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद बुजुर्ग रास्ते में गिर पड़े। गोली मारने के बाद बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गये।
घायल हालत में सड़क पर बैठे बुजुर्ग पर डायर 112 टीम की नजर गयी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही इलाके के लोग लूट की इस घटना से काफी दहशत में है। लोगों का कहना है कि इलाके में अपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है।