ब्रेकिंग न्यूज़

गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश

शाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना, छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामना

शाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना, छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामना

05-Nov-2024 09:35 PM

By First Bihar

DELHI: प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम को उनकी हालत गंभीर हो गयी थी जिसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिल्ली एम्स में जाकर शाहनवाज हुसैन और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। 


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम सब दुआ करते हैं कि शारदा जी जल्द स्वस्थ हों। शाहनवाज हुसैन और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने परिजनों से भेंट की। रोहित सिंह ने कहा शारदा जी हमारे राज्य की विभूति हैं। रोहित सिंह ने आगे कहा कि हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना छठी मईया से करते हैं।


मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बात की और शारदा सिन्हा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा उनके इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने का भरोसा दिलाया। 


वही पीएम मोदी की बातचीत के बाद शारदा सिन्हा के बेटे ने कहा कि मां अभी वेंटिलेटर पर है. मैने मां से मुलाकात की है। उन्होंने आंखों से इशारों में बात की है। पीएम मोदी ने फोन कर मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टर की टीम लगातार मां की देखरेख में लगे है। सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलायी जा रही है।