Supaul News: यथासंभव काउंसिल ने "मां का सम्मान, वृक्ष का दान" कार्यक्रम का किया आयोजन, VIP नेता संजीव मिश्रा हुए शामिल Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल दोस्त से मिलने निकला नाबालिग छात्र 3 दिन से गायब, पटना पुलिस के हाथ अब तक खाली Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड
05-Nov-2022 10:20 AM
By
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति एक ही परिवार का है दोनों चाचा - भतीजा है। इस घटना में पहले चाचा फिर भतीजे की मौत की सुचना प्राप्त हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार,जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में उतरा चौक स्थित एसएच -75 पर हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के पकड़शाम निवासी जोगी पासवान का 20 वर्षीय पुत्र राजा पासवान के रूप में हुई है। जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान बजरंगी पासवान के रूप में हुई है। दोनों मृतक युवक आपस में चाचा व भतीजा था। घायल भतीजे की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार को दरभंगा में हो गई।
इधर, एक ही साथ घर से दो अर्थियां उठने से परिवार में काफी दुःख का माहौल है। परिजन इसको लेकर काफी विलाप कर रहे हैं। बता दें कि, इस घटना में मृत बजरंगी पासवान अहमदाबाद में मजदूरी का काम करता था। जबकि, राजा पासवान मुंबई में मजदूरी करता था। दोनों छठ पर्व मनाने घर आए हुआ था। जो दो दिन बाद इन दोनों को वापस से अपने काम पर जाना था। स्वजन ने बताया कि गुरुवार की शाम बजरंगी व राजा साहरघाट बाजार घर का सामान लाने गया था। बाजार से वापस लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गया।
बताया जा रहा है कि, मृतक राजा पासवान अपने पांच भाई बहनों में दूसरे स्थान पर था। जबकि बजरंगी पासवान चार भाई बहन में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, इसको लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजे की पहल की जाएगी। इस घटना की सूचना पर गांव में सभी लोगों की आखें नम है। गांव में मातम का माहौल है।