Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया विमान हादसे पर प्रशांत किशोर ने जताया दुख, कहा..प्लेन क्रैश की घटना बेहद दुखद थेथर है कांग्रेस, भागलपुर में गिरिराज सिंह ने बोला जमकर हमला..देशद्रोहियों की पार्टी के नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं Bihar Transport: परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार केस के दागियों का 'प्रमोशन प्लान'...तेजी से दौड़ाई जा रही फाइल ! तब CM नीतीश के करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति का क्या होगा ? ED Raid: बिहार में ईडी का बड़ा एक्शन...सामान्य प्रशासन विभाग के 'अंडर सेक्रेट्री' और माफिया 'रिशु श्री' के कई ठिकानों पर छापा, हरियाणा-गुजरात के विभिन्न लोकेशन पर रेड Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार JAMUI: डॉक्टर से 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे गैंग के 4 गुर्गों को दबोचा Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश
16-Sep-2024 06:23 PM
By First Bihar
SHEIKHPURA: जो ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति होता है वही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने हमला बोला। बीजेपी नेता ने शेखपुरा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही।
बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितना पढ़ा लिखा व्यक्ति होता है वो भ्रष्टाचार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचता हैं। इसका उदाहरण अरविंद केजरीवाल है। यानी जितना ज्यादा पढा-लिखा व्यक्ति उतना बड़ा चोर। विजय कुमार सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में यह बातें कही।
वही उन्होंने बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने अपने बच्चों को नहीं पढ़ाया। तेजस्वी को मैट्रिक पास भी नही करा पाए। वह क्रिकेट खेलने गए थे और पानी ढोते रह गए। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव पर मवेशियों का चारा चोरी करने, रेलवे घोटाला, जमीन घोटाला और न जाने कितने घोटाले का आरोप है। वो कई बार जेल जा चुके हैं।
घोटाला करके लालू ने अकूत धन दौलत कमाया लेकिन वो अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाये यह कितनी शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पहचान उनके माता-पिता से मिली है। उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है। उनकी पहचान यही है कि वह लालू और राबड़ी के बेटे हैं। इसी क्रम में विजय कुमार सिन्हा ने प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला। कहा कि आजकल एनजीओ चलाने वाले लोग घूमते-फिरते चल रहे हैं और बिहार बदलने की बात करते रहते हैं।
बिहार की जनता को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू-भाजपा में कोर्डिनेशन नहीं रहने की बात से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अफवाह विपक्ष के लोग फैलाते है। इन अफवाहों को ध्यान नहीं देना है। सरकार पूरी ईमानदारी और तालमेल से चल रही है। किसी तरह की कोई समस्या गठबंधन में नहीं है।
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते 15 सितंबर को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 48 घंटे बाद वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर अपने वोट की मुहर नहीं लगाती वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद दिल्ली की सियासत अचानक से तेज हो गयी है। अब 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में दिल्ली के नये सीएम कौन होगा इस पर मुहर लगेगी। इससे पहले आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की उम्मीद है।
वही अरविंद केजरीवाल कल अपना इस्तीफा सौपेंगे। इससे पहले आज केजरीवाल के सरकारी आवास पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, राघव चड्डा सहित पार्टी के कई वरीय नेता शामिल होंगे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वही 17 सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने नाम पर मुहर लगेगी। मंगलवार की शाम 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर केजरीवाल उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता का नाम और समर्थन पत्र एलजी को सौंप सकते हैं।