ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC EXAM : बायोमेट्रिक उपस्थिति की गड़बड़ी से अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं, आयोग ने जारी की अहम सूचना Patna News: जेपी नड्डा के पहुंचने से ठीक पहले BJP दफ्तर के बाहर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, हंगामे के कारण बैठक का स्थान बदला Patna News: जेपी नड्डा के पहुंचने से ठीक पहले BJP दफ्तर के बाहर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, हंगामे के कारण बैठक का स्थान बदला BIHAR ELECTION : जेपी नड्डा का RJD पर हमला, कहा- ‘बिहार भय और अपहरण से निकलकर विकास की राह पर’ Special Intensive Revision: बिहार के बाद पूरे देश में SIR कराने की तैयारी, इस राज्य में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक Special Intensive Revision: बिहार के बाद पूरे देश में SIR कराने की तैयारी, इस राज्य में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक Bihar News: बिहार में शिक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव, तीन प्रमुख भवनों का उद्घाटन जल्द Patna news: बिहार के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पटना में ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा नहीं होने पर हंगामा Patna news: बिहार के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पटना में ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा नहीं होने पर हंगामा Nepali Students in India: नेपाल के छात्र भारत में क्या पढ़ते हैं? जानिए... उनके फेवरेट कोर्स

'RJD वालों ने लोगों को गुमराह कर चुपचाप ली वैक्सीन ...,' कहा - INDIA घमंडिया भ्रष्टाचारियों का कुनबा, इसमें आधे बेल पर और आधे जेल में हैं

'RJD वालों ने लोगों को गुमराह कर चुपचाप ली वैक्सीन ...,' कहा - INDIA घमंडिया भ्रष्टाचारियों का कुनबा, इसमें आधे बेल पर और आधे जेल में हैं

02-May-2024 12:55 PM

By First Bihar

ARARIYA : बिहार समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का माहौल हैं। ऐसे में बिहार की 40 सीटों पर दोनों की गठबंधन किला फतह करने की बात कह रहे हैं।  इस बीच भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल नेताओं का लगातार बिहार दौरा हो रहा है। इसी कड़ी में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज  अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वो लगातार राजद और इंडिया गठबंधन के नेताओं को आड़े हाथ लिया। नड्डा ने कहा कि - राजद का मतलब रिश्वतखोर, जंगलराज, दलदल है।  इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस को भी राम विरोधी बताया है। 


दरअसल, बिहार आते हीजेपी नड्डा ने अपने बचपन के दिनों के साथ फणीश्वरनाथ रेणु को याद किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि बिहार में अब कभी भी राजद की सरकार नहीं आने वाली है, इनपर जनता को भरोसा नहीं है। नड्डा ने कहा कि राजद का मतलब बताते हुए कहा कि ये रिश्वतखोर, जंगलराज, दलदल है। इंडी गठबंधन पर कहा घमंडिया भ्रष्टाचारियों का कुनबा है। इसमें आधे बेल पर और आधे जेल में हैं।


नड्‌डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से सेवा कर कर रहे हैं। गरीब कल्याण और सुशासन है। तो दूसरे तरफ राजद और कांग्रेस है। जो परिवार कल्याण और कुशासन की ओर ले जाएगी। आम जनों की सेवा की है। इस दौरान नड्डा ने कहा कि राजद वाले लोग कहते थे कि वैक्सीन मोदी की है। इन लोगों ने जनता को गुमराह किया। खुद चुपचाप जाकर वैक्सीन लगवाते थे। 


उधर, नड्‌डा ने इंडी गठबंधन को राम विरोधी और देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों को राम मंदिर के परेशानी थी। आज मोदी जी ने राम मंदिर बनवाया। नड्डा ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का नाम लिए बगैर घेरा कहा कि ये राष्ट्र प्रेमी नहीं हैं। जबकि यहां से कैंडिडेट प्रदीप सिंह ने कहा कि दो बार से सांसद हूं। अररिया में 400 पुल, 1000 किमी रोड बनवाई है। आज भी किराए के घर में रहता हूं। अररिया में ढाई लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाए हैं। लोगों से एक बार फिर जिताने की अपील की।