BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
09-Oct-2024 10:36 AM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमों लालू यादव के करीबी और पार्टी के पूर्व विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, आरजेडी प्रमुख लालू यादव के करीबी और पार्टी के पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ ED की करवाई सामने आई है। यहां एजेंसी ने मनी लांड्रिंग मामले में अरुण यादव की कई प्रॉपर्टी जब्त की हैं। इसके बाद इनसे जुड़े लोगों में भी भय का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने इनकी लगभग 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले ईडी ने फरवरी में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है। इस एक्शन के बाद पूर्व विधायक से जुड़े लोगों दहशत का माहौल कायम हो गया।
बताया जा रहा है कि, दानापुर इलाके में राबड़ी देवी के नाम का चार फ्लैट अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के नाम किए गए थे। अरुण कुमार यादव विधायक किरण देवी के पति हैं और बालू का कारोबार करते हैं, वो आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। पिछले महीने जनवरी में ही सीबीआई की टीम विधायक किरण देवी के घर पहुंची थी और उन्हें नोटिस दिया था। अब ईडी का छापा उनके घर पर पड़ा है।
उधर, अरूण यादव संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक रहे हैं। अब उनकी पत्नी किरण देवी विधायक हैं। अरूण यादव आरा के बड़े बालू कारोबारियों में से एक हैं। आरा से लेकर पटना तक उनका कारोबार फैला है। यह रेड आरा के गड़हनी और अगिआंव स्थित विधायक के आवास और पटना में हुई थी। इससे पहले जनवरी माह में विधायक किरण देवी के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची थी।