ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्‍ज

आरजेडी गुंडों की पार्टी है, बोले सम्राट चौधरी, NDA की सरकार बनने के बाद ठंडा कर देंगे गुंडागर्दी

आरजेडी गुंडों की पार्टी है, बोले सम्राट चौधरी, NDA की सरकार बनने के बाद ठंडा कर देंगे गुंडागर्दी

17-Apr-2024 04:54 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। बिहार में 7 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद में होगा। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था। चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद बीजेपी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। 


बिहार के उप मुख्यमंत्री व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले चरण का चुनाव प्रचार आज समाप्त हो गया। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। बिहार के चार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होगा। सम्राट चौधरी ने नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद की जनता से एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजद गुंडो की पार्टी है। राजद का जो भी उम्मीदवार है वो किसी न किसी घटना में दोषी हैं। एनडीए की सरकार बनने के बाद राजद की गुंडागर्दी को ठंडा कर देंगे। 


लालू प्रसाद यादव संविधान बचाने की बात करता है। सबसे ज्यादा कानून लालू प्रसाद यादव तोड़ते हैं। सबसे ज्यादा गुंडे और अपराधी आरजेडी में है। 10 साल से देश में मोदी की सरकार है। देश का संविधान सुरक्षित है आगे भी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कह दिया है भीमराव अंबेडकर भी अभ संविधान को नहीं बदल सकते हैं। लालू प्रसाद यादव अपनी टूरिस्ट बेटी को एमपी बनाने का चक्कर में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के 55 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान दिए गए हैं। बिहार में माफियाओं पर कार्रवाई करने का समय अब आ गया है। देश में मोदी सरकार की कार्रवाई और बिहार में नीतीश कुमार की करवाई होगी। विकसित बिहार बनाने के लिए यह बेहद जरूरी है।