Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन
27-Sep-2024 09:52 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से शुक्रवार को दीघा विधानसभा के सदाकत आश्रम, राजेंद्र घाट, गोसाई टोला से सटे बांध, मरीन ड्राइव के ऊपर विस्थापित बिंद टोली से आए लोगों के बीच स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई।
ऋतुराज सिन्हा ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि बाढ़ पीड़ित लोगों को चिन्हित करके राशन उपलब्ध कराएं। इसी के आलोक में आज तीन गाड़ियों से विभिन्न जगहों पर लगभग 2500 राशन के पैकेट का वितरण का कार्य किया गया।
बता दें कि 25 तारीख से राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बाढ़ राहत सामग्री वितरण का कार्य लगातार जारी है। वितरण टोली में संजय राय, रणबीर कुमार, मंटू यादव, सावित्री देवी के नेतृत्व में जगह जगह सुखा राशन के वितरण का कार्य किया गया।