बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट.. Chhaava: “छावा की सफलता का श्रेय विकी को नहीं जाता बल्कि..”, महेश मांजरेकर के बयान से मच गई सोशल मीडिया पर सनसनी Bihar Crime News: युवक की सरेआम हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां
21-Nov-2021 02:16 PM
By
PATNA: बिहार BJP के युवा चेहरा ऋतुराज सिन्हा को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ऋतुराज सिन्हा को जेपी नड्डा ने पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है। ऋतुराज सिन्हा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने से युवाओं में भाजपा ने सीधा संदेश दिया। आगामी चुनाव में राजनीति के जानकार बताते हैं कि भाजपा के इस निर्णय का भाजपा को कई इलाकों में फायदा भी मिलेगा। इनके अलावा महाराष्ट्र के विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री, झारखंड की आशा लाकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री, पश्चिम बंगाल के भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता और शहजाद पुनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
ऋतुराज सिन्हा के राजनीतिक सफर की अगर बात की जाए तो ऋतुराज 2005 से राजनीति में सक्रिय है। ऋतुराज 2014 लोकसभा चुनाव में फ्रंट लाइन पर काम करते दिखे। 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋतुराज सिन्हा को कैंपेन कमेटी में बड़ी भूमिका दी गई थी। साल 2015 में ऋतुराज सिन्हा को अमित शाह ने प्रचार अभियान समिति के सदस्य के तौर पर दायित्व सौंपा जो अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा पद था।
2017 से 2020 के बीच ऋतुराज नित्यानंद राय की प्रदेश कमेटी में बतौर प्रदेश पदाधिकारी भी काम कर चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव मे ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय दायित्व दिया गया। ऋतुराज 2019 के लोकसभा चुनाव में नेशनल कैंपेन कमेटी के सदस्य बनाए गए। इस कमेटी में 8 सदस्य थे जिसका नेतृत्व स्वर्गीय अरुण जेटली तब कर रहे थे। ऋतुराज ने इस दौरान भी अपनी काबिलियत साबित की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चहेते बन गए। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान ऋतुराज सिन्हा भाजपा के मेनिफेस्टो आत्मनिर्भर बिहार के सूत्रधार के तौर पर सामने आए और उन्होंने मेनिफेस्टो में कई सारी ऐसी चीजों को शामिल करवाया। जिससे भाजपा को आम लोगों से कनेक्ट करने में बड़ी मदद मिली।
जिसका नतीजा भी निकल कर आया और भाजपा ने बड़ी जीत विधानसभा चुनाव में हासिल की। ऋतुराज एक सफल उद्यमी भी हैं। ऋतुराज को अगर बिहार का ग्लोबल बिहारी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं मानी जाएगी। युवा उद्यमी के साथ-साथ ऋतुराज में बड़े पैमाने पर बिहार के लोगों को रोजगार मुहैया कराने का भी काम किया है। सरकारी सेक्टर को अगर छोड़ दिया जाए तो निजी क्षेत्र में ऋतुराज बिहार में सबसे ज्यादा नौकरियां उपलब्ध कराने का रिकॉर्ड भी खुद के नाम रखते है। ऋतुराज सिन्हा को कई बार सरकारी दायित्व भी मिलता रहा है और दायित्व भी ऐसे क्षेत्रों में मिला है।
जिसे कई मामलों में बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है। हाल के दिनों में ही ऋतुराज सिन्हा को नेशनल कैडेट कोर के पुनर्गठन और आधुनिकरण के लिए काम करने वाली कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान ऋतुराज में एनसीसी के लिए कई सारी ऐसी योजनाएं पर काम करना शुरू किया। जिससे ऋतुराज को चारों तरफ सराह जाने लगा। ऋतुराज सिन्हा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने से युवाओं में भाजपा ने सीधा संदेश दिया। आगामी चुनाव में राजनीति के जानकार बताते हैं कि भाजपा के इस निर्णय का भाजपा को कई इलाकों में फायदा भी मिलेगा।