ब्रेकिंग न्यूज़

Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

रिटायर्ड आईएएस अरुण गोयल ने संभाली चुनाव आयुक्त की कमान, द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

रिटायर्ड आईएएस अरुण गोयल ने संभाली चुनाव आयुक्त की कमान, द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

21-Nov-2022 11:19 AM

By

DESK : पूर्व  नौकरशाह नए चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया है। अरुण गोयल 1985 बैच पंजाब कैडर के पूर्व आइएएस अधिकारी हैं। गोयल ने शुक्रवार को उद्योग सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। जिसके बाद उन्हें शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ चुनाव आयोग का हिस्सा होंगे। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी। 


बता दें कि, गुजरात चुनाव के ठीक पहले अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में  नियुक्त किया गया है। चुनाव से पहले यह एक अहम नियुक्ति है। मालूम हो कि, गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं।  जिसको लेकर वोटिंग एक और पांच दिसंबर को होगी।  जबकि रिजल्ट आठ दिसंबर को आएगा।  लेकिन, अब इसके पहले चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हुई है। 


जानकारी के अनुसार, अरुण मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। गोयल मूलरूप से पटियाला के रहने वाले हैं। वह पंजाब और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इन्होने सिंचाई, ऊर्जा और हाउसिंग विभाग में लंबे समय तक प्रमुख सचिव की सेवा भी निभाई है। 


गौरतलब हो कि, अरुण गोयल ने अपनी सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। वह कई सालों से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे और अभी प्रधानमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे। गोयल को 21 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन उनके इस्तीफे को पंजाब और केंद्र सरकार ने एक ही दिन में स्वीकार कर लिया गया।