BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
09-Sep-2021 02:07 PM
By
CHAPRA: छपरा में एक महिला की दबंगई देखने को मिली जहां सरेआम महिला ने रिक्शा चालक को चाकू से गोद डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गयी। वही खुन से लथपथ रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ही इस करतूत की जब लोगों को जानकारी हुई तब लोग भी सकते में हो गये। लोगों को पता कि भाड़ा देने से महिला इनकार कर रही थी और जब रिक्शा चालक ने पैसे मांगा तब उसने पर्स से चाकू निकाला और हमला कर वहां से चंपत हो गयी। जब तक लोग इस मामले को समझ पाते तब तक वह फरार हो चुकी थी।
छपरा के नगर थाना क्षेत्र के रामराज चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला ने अचानक रिक्शा चालक पर चाकू से हमला बोला। इस दौरान भीड़ मूकदर्शक बनी रही क्यों की महिला का आरोप था कि रिक्शावाले ने उसके साथ छेड़खानी की है। लेकिन जब महिला मौके से फरार हो गयी तब लोगों को महिला की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। लोगों ने जब रिक्शा चालक से घटना की जानकारी ली तब उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर लोग भी सकते में हो गये। घायल रिक्शा चालक की पहचान दहियावां निवासी स्व. मोहन महतो के पुत्र राजेश महतो के रूप में हुई है।
रिक्शा चालक राजेश महतो ने बताया कि भाड़ा मांगने पर महिला ने उसके साथ ऐसा किया। महिला हथुआ मार्केट से खरीदारी कर निकली थी और रामराज चौक जाने के लिए उसके रिक्शे पर जबरन बैठ गयी। रामराज चौक पर जब किराया मांगा तो पहले महिला झगड़ने लगी फिर पर्स से चाकू निकालकर उस पर हमला बोल दिया। महिला ने इस दौरान रिक्शा चालक पर दस वार चाकू से किया जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
चाकू से हमला करने के दौरान महिला लोगों से यह कह रही थी कि रिक्शा वाले में उसके साथ छेड़खानी की है जिसकी बात को सुनकर रिक्शा चालक को लोग महिला से बचा नहीं पाए और महिला उस पर हमला बोलती रही। जब रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तब थाने में शिकायत करने का बहाना बना महिला वहां से चंपत हो गयी। महिला का कोई अता पता नहीं चल पाया है।
इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रिक्शा चालक खून से लथपथ हो वहीं तड़पता रहा। जब लोगों को सही बात का पता चला तब उसे लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है।