SAHARSA: BCA के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, जानें.. कब होगा एग्जाम? Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, जानें.. कब होगा एग्जाम? Bihar Teacher News: बिहार के इस जिले में हजारों शिक्षक वेतन विसंगति से परेशान, नहीं मिल रहा यह लाभ Bihar News: बिहार में सामने आया ज्योति मौर्य जैसा मामला, मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया; नौकरी लगते ही पति से तोड़ा नाता Bihar News: बिहार में सामने आया ज्योति मौर्य जैसा मामला, मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया; नौकरी लगते ही पति से तोड़ा नाता Success Story: चाट-समोसा बेचने वाले की बेटी बनी IAS अधिकारी, सॉफ्टवेयर कंपनी की नौकरी छोड़ हासिल किया मुकाम BIHAR: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये नाबालिग प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने करवा दी जबरन शादी Virat Kohli और Rohit Sharma को सम्मानित करेगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, फैंस ने BCCI से कहा "सीखो कुछ" Patna News: क्राइम कंट्रोल के लिए पटना पुलिस ने बनाई खास रणनीति, अपराधियों की अब खैर नहीं
21-Sep-2024 07:02 AM
By First Bihar
DESK : दिल्ली की घोषित मुख्यमंत्री आतिशी आज यानी 21 सितम्बर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
अधिकारियों ने कहा, 'शपथ ग्रहण समारोह शनिवार दोपहर बाद या शाम को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद होने की उम्मीद है।' वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता ने दावा किया कि समारोह शनिवार शाम करीब 4.30 बजे हो सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आतिशी अपने मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगी या नहीं।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने आतिशी को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करने की अनुमति देने के अलावा 5 मंत्रियों को नियुक्त करने की अनुमति भी दी। इस दौरान सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर करने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा है, 'राष्ट्रपति तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी मंत्रिपरिषद का त्याग-पत्र स्वीकार करते हैं। तथापि, वह नए मुख्यमंत्री की शपथ लेने तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।'
वहीं आतिशी की शपथ को लेकर जारी अधिसूचना में लिखा है, 'राष्ट्रपति, सुश्री आतिशी को उनके शपथ ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति करती है।'इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।