Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा
01-May-2024 10:07 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: लोकसभा चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। अभी दो चरण में ही चुनाव हुए हैं जबकि पांच चरण में चुनाव होना बाकी है। इसी बीच पूर्व सांसद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह RJD छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थाम लिया है। रामा सिंह ने अपने हज़ारों कार्यकताओं के साथ राजद से इस्तीफा दे दिया और चिराग की पार्टी में शामिल हो गये। बताया जाता है कि लोकसभा 2024 में इंडिया गठबंधन से टिकट नहीं मिलने के कारण रामा सिंह आरजेडी से नाराज चल रहे थे।
आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद 01 मई की देर शाम को अपने हजारों समर्थकों के साथ हाजीपुर इंडस्टियल स्थित सभागार में चिराग पासवान के पार्टी में शामिल हो गए हैं। रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट से वैशाली लोकसभा सीट से 2014 में चुनाव लड़कर जीत गए और सांसद चुने गए ।
2014 के नतीजे पर नजर डाले तो लोजपा के रामाकिशोर सिंह को तीन लाख 05 हजार 450 मत मिले थे। राजद के डॉ. रघुवंश प्रसाद को दो लाख 06 हजार 183 वोट प्राप्त किए थे इस चुनाव में रामाकिशोर सिंह के जीत का अंतर 99 हजार 267 रहा था। 2014 की मोदी लहर ने वैशाली लोकसभा का राजपूतों का समीकरण तोड़ दिया और RJD से लगातार सांसद रह रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को हराए थे।
इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी के स्थापना काल से ही राम किशोर उर्फ राम सिंह पिता के साथ रहे थे। पिता जहां होंगे वहां आज उन्हें प्रसन्नता होती होगी। चिराग पासवान ने कहा कि रामा सिंह को पार्टी में पुन वापसी होने के बाद पार्टी को और मजबूती मिलेगी।