Hindi News / news / रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले इतने दिनों का मिलेगा बोनस

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले इतने दिनों का मिलेगा बोनस

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 03, 2024, 9:10:00 PM

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले इतने दिनों का मिलेगा बोनस

- फ़ोटो

PATNA: रेलवे कर्मचारियों और किसानों से जुड़ी बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गयी। वही दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों और किसानों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।


 रेलवे कर्मियों को बोनस देने पर सहमति बन गयी है वही किसानों की आय को बढ़ाने के लिए दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गयी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। कहा कि पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अलावे किसानों से जुड़ी अन्य योजनाओं को भी स्वीकृति दी गयी है। 


वही दीवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा। जिस पर 2028.57 करोड़़ रूपया खर्च होगा। 11 लाख 72 हजार 240 रेलवे कर्मियों के बीच यह राशि बोनस के तौर पर दी जाएगी। वही चेन्नई मेट्रो फेज 2 की मंजूरी भी आज दे दी गयी है जिसमें 63 हजार 246 करोड़ रुपये खर्च होंगे।