Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले.. IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों लौट आए सूर्या और शिवम? कप्तान ने खुद किया खुलासा.. Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का आरोप, जमकर हुआ बवाल
25-Feb-2024 05:11 PM
By First Bihar
DESK: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी के ताजनगरी आगरा पहुंची। जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। वही इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। राहुल गांधी की इस यात्रा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि नफरत करने वालों को भी मोहब्बत सिखा देता है..ये 'आगरा' है जनाब, जो दिलों को मिला देता है। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राहुल गांधी के फोटो अपलोड किया और यह बात लिखा है।
वही इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी नफरत फैलाने वाली पार्टी है। नफरत फैलाती है हम इस नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे। देश में अन्याय बढ़ गया। 24 घंटे गरीबों को इस अन्याय से सामना करना पड़ रहा है। इस नफरत की वजह अन्याय ही है इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है।
वही अखिलेश यादव ने लोगों से कहा कि भाजपा हटाओ..देश बचाओ और संकट हटाओ। उन्होंने कहा कि हम जय जवान..जय किसान का नारा लगाते हैं जबकि बीजेपी वाले भारत माता की जय बोलते नहीं थकते। आज देश में नौजवान के सपने तोड़ जा रहे हैं। भारी संख्या में युवा बेरोजगार हैं और किसान परेशान हैं।
नफ़रत करनेवालों को भी मोहब्बत सिखा देता है
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 25, 2024
ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है pic.twitter.com/YqWn9TkI1o