ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

Jharkhand Elections : राहुल गांधी आज आएंगे रांची, कांग्रेस-JMM और RJD में कैसे बंटेंगी सीटें? लेफ्ट के लिए कौन करेगा समझौता

Jharkhand Elections : राहुल गांधी आज आएंगे रांची, कांग्रेस-JMM और RJD में कैसे बंटेंगी सीटें? लेफ्ट के लिए कौन करेगा समझौता

19-Oct-2024 07:43 AM

By First Bihar

Jharkhand Elections : लोकसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड पहुंचेंगे। राहुल गांधी शौर्य सभागार में संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। यहां राहुल  500 से ज्यादा प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। गांधी के दौरे को लेकर विभिन्न संगठनों और पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है। 


वहीं, दिल्ली और प्रदेश कांग्रेस की टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है। शुक्रवार को गांधी की सुरक्षा को लेकर वरीय अधिकारियों ने स्थल का मुआयना भी किया। गांधी के झारखंड दौरा को लेकर राजनीतिक सरगरमी भी तेज है। वे पार्टी के नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। सूचना के मुताबिक राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के बाद 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रत्याशियों के नाम की मुहर लगेगी। 


जानकारी हो कि  शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नाम की चर्चा की गयी। चुनाव समिति के सदस्यों से सादे कागज में सभी विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम मांगे गये। बैठक के नाम पर खानापूर्ति हुई। बैठक की औपचारिकता पूरी करते हुए सर्वसम्मति से केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत किया। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस अपने कोटे के प्रत्याशियों की सूची तैयार करेगी। 


बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मीटिंग भी होनी है जिसमें गठबंधन के घटक दलों में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा सकता है। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं और सूत्रों की मानें तो इनमें से 43 से 44 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन की अगुवा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) चुनाव लड़ सकती है. झारखंड चुनावों में जेएमएम ही बड़े भाई की भूमिका में होती है। कांग्रेस को इस गठबंधन में 28 सीटें मिल सकती हैं। लालू यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 5 से 6, लेफ्ट को चार सीटें दिए जाने की बात है।