ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश

Sharda Sinha: राजकीय सम्मान के साथ होगा बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, CM नीतीश कुमार ने किया एलान

Sharda Sinha:  राजकीय सम्मान के साथ होगा बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, CM नीतीश कुमार ने किया एलान

06-Nov-2024 09:48 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं को उसकी सीमाओं से परे ले जाने और लोकप्रिय बनाने वाली सिन्हा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में मल्टीपल मायलोमा (रक्त कैंसर) का इलाज चल रहा था। अब  आज सुबह 9.40 बजे की इंडिगो फ्लाइट से सिंगर के पार्थिव शरीर को पटना लाया जाएगा। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाने का फैसला किया है। 


दरअसल, 2018 में शारदा सिन्हा को मल्टिपल मायलोमा होने की खबर सामने आई थी।  ये एक किस्म का ब्लड कैंसर है, तबसे उनका इलाज चल रहा था। अब  26 अक्टूबर को एम्स, दिल्ली में इनको भर्ती करवाया गया था।  सोमवार रात को उनकी हालत गंभीर होने की खबर आई थी।  वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं।  इनके बेटे अंशुमन फैंस से लगातार अपनी मां के लिए दुआ करने की अपील कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शारदा ने जबसे अपने पति ब्रज किशोर को खोया था वो शॉक में थीं।  उसी दिन से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। शादी के 54 साल बाद पति ने अंतिम सांस ली थी। 


जानकारी हो कि शारदा ने अपने पूरे करियर में 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए थे. उनके छठ गानों के लिए बिना लोगों का ये त्योहार अधूरा रहता था। फैंस को उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनका आखिरी छठ गीत 'दुखवा मिटाईं छठी मइया' है। शारदा के अधिकतर गाने मैथिली और भोजपुरी भाषाओं में होते थे लेकिन सिंगर ने बॉलीवुड गाने भी गाए थे। सलमान खान की फिल्म के लिए गाने शारदा के दो गाने आज भी फेमस हैं। 


1994 में आई मूवी 'हम आपके हैं कौन' का विदाई सॉन्ग 'बाबुल' उन्होंने गाया था। दबंग खान की सुपर डुपर हिट मूवी 'मैंने प्यार किया' में उन्होंने सॉन्ग 'कहे तोसे सजना' गाकर दिल जीता था। ये गाना सलमान-भाग्यश्री पर फिल्माया गया था। उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।