INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश
23-Oct-2024 02:11 PM
By First Bihar
DESK : नई दिल्ली सिविल लाइंस में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में आहुत श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के तीसरे दिन बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जयसवाल हुए शामिल। इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कही है। संजय जायसवाल ने कहा कि सनातन धर्म ही सबसे पुराना है। यह न सिर्फ भारत बल्कि कई अन्य देशों में भी माना जाता था। लेकिन, कुछ गलतियों के कारण अब सिर्फ भारत में ही समिति हो गया है।
बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि हम हिंदू धर्म के पुनर्जागरण का काम कर रहे हैं। मैं वक्फ़ से जुड़े संसदीय समिति का सदस्य हूँ यह भारत भूमि है सनातनियों का केंद्र है और लोग कहते हैं की सब संपत्ति वक़्फ की है। इसी को लेकर काम काम कर रहे हैं। कुछ लोग पूजा -पाठ करके काम कर रहे हैं और हमलोग सनातन को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। इस देश में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ बहुत साज़िश हुई है पर संतों की तपस्या के कारण सब ठीक है।
वहीं सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। हम प्रभु राम को मानने वालों के साथ खड़े हैं। आज यह देश वापस से सनातन की शक्ति को महसूस कर रहा है। सनातन की सच है लोगों को यह समझ में आ रहा है। भले ही पहले जितनी भी गलती हुई है आज सबकुछ सही चल रहा है।
इधर युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा की आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज सनातन के बारे में लोग जान रहे है और इसकी चर्चा हो रही है। यह हमारी पूँजी है और इसके जरिए ही हमारा विकास होता है। सनातन अपने आप में महान है.यह बात अब हर कोई समझने लगा है। अब हमें बस एकजुट होना है।