ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में इस रेलखंड पर बिछेगी 53 किलोमीटर रेलवे लाइन, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Politics: ‘पूरा विश्व देख रहा भारत के 56 इंच का सीना’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोले युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा Mock Drill: कुछ ही घंटों में बजने वाला है सायरन, मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में बड़ी तैयारी, जान लीजिए.. Mock Drill: कुछ ही घंटों में बजने वाला है सायरन, मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में बड़ी तैयारी, जान लीजिए.. बेतिया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में जश्न, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के जिले में जमकर हुई अतिशबाजी Indian Constitution War Law: क्या युद्ध की स्थिति में सरकार आम नागरिकों को सेना में जबरन भर्ती कर सकती है? जानिए भारत में क्या है कानून Bihar Mausam Update: बिहार के इन छह जिलों में शाम तक आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, कौन-कौन जिले हैं शामिल जानें....

राजधानी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, गोली लगने से रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल

राजधानी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, गोली लगने से रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल

01-Dec-2023 08:46 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में राह चल रहे दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के खाजेकलां में गुरुवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। गोलीबारी की घटना लोदी कटरा इलाके में रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। गोलीबारी में रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


वहीं, इस घटना के मौके पर पहुंची खाजेकलां पुलिस घटना की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मोहल्ले के लोगो ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े 10 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक गली में घुसे और गोलीबारी करते हुए भाग निकले। गोलीबारी की चपेट में आकर गली से गुजर रहे तौहीद और नौशाद जख्मी हो गए। तौहीद को जांघ में गोली लगी,जबकि नौशाद के पैर से गोली छूकर निकली है। 


उधर, इस घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को  एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से एक युवक जख्मी हुआ है। थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि घटना की जांच कर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। जख्मी युवक का बयान लिया जा रहा है। रात में हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मचा है। लोग डरे-सहमे दिखे।