ब्रेकिंग न्यूज़

Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Bihar News: महिला CO ने किया खेल...DM ने पकड़ लिया, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दे दिया यह दंड... Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली Raja Raghuvanshi Murder Case: कौन है सोनम का आशिक राज कुशवाहा? जिसकी वजह से गई राजा रघुवंशी की जान Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर सस्पेंड ASI सरोज सिंह के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, STF ने बनाई कई टीमें Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर सस्पेंड ASI सरोज सिंह के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, STF ने बनाई कई टीमें Shreyas Talpade FIR: "निवेश लाओ-तिगुना पाओ स्कीम", बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 15 पर एफआईआर दर्ज Train Accident: लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत, धक्कामुक्की में कंपार्टमेंट से रेलवे ट्रैक पर गिरे

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, आर्यन से बना अनाया; क्या छोड़ देंगे क्रिकेट?

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, आर्यन से बना अनाया; क्या छोड़ देंगे क्रिकेट?

11-Nov-2024 02:51 PM

By First Bihar

DESK: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे, जो अब अनाया बांगर के नाम से जानी जाती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक बड़े बदलाव का खुलासा किया है। पहले उनका नाम आर्यन था, लेकिन उन्होंने हॉरमोन रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद खुद को एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में पहचाना और अब उन्हें अनाया बांगर के नाम से जाना जाता है। सर्जरी के 10 महीने बाद अनाया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।


संजय बांगर के बारे में बात करें तो वह 2014 से 2018 तक भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच रहे हैं। इस दौरान अनिल कुंबले और रवि शास्त्री मुख्य कोच थे। संजय बांगर ने भारत के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में भी कोचिंग का अनुभव लिया है। 2022 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य कोच रहे और 2023 में पंजाब किंग्स के लिए क्रिकेट डेवलपमेंट के प्रमुख के रूप में काम किया।


दरअसल, अपनी पोस्ट में अनाया ने लिखा कि, क्रिकेट खेलते हुए अपने सपनों को पूरा करना हमेशा आसान नहीं था। मैदान पर मेहनत करना और दूसरों की शंकाओं का सामना करना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने लिखा कि क्रिकेट के अलावा उनका एक और सफर भी था — खुद को समझने और अपनी पहचान को अपनाने का। अनाया ने बताया कि अपने असली रूप को अपनाने के लिए उन्हें बहुत से कठिन फैसले लेने पड़े और यह सफर आसान नहीं था।


आज अनाया को गर्व है कि वह अपने पसंदीदा खेल का हिस्सा हैं, चाहे किसी भी स्तर पर खेलें। अब वह सिर्फ एक एथलीट नहीं हैं बल्कि अपने असली रूप में जी रही हैं, और यह उनके लिए सबसे बड़ी जीत है। फिलहाल अनाया मैनचेस्टर में रहती हैं और वहां के एक काउंटी क्लब के लिए क्रिकेट खेल रही हैं। हालांकि उन्होंने क्लब का नाम नहीं बताया, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम वीडियो से पता चलता है कि उन्होंने एक मैच में 145 रन बनाए थे। अनाया का यह सफर उनके आत्मविश्वास और अपने सपनों के प्रति उनकी सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है।